रूखी और खुरदुरी त्वचा को मुलायम कैसे बनाएं? आसान उपाय और सही तरीका
Brand logo
P
Payodhi Chaturvedi 08 Oct 2026

रूखी और खुरदुरी त्वचा को मुलायम कैसे बनाएं? आसान उपाय और सही तरीका

रूखी और खुरदुरी त्वचा चेहरे या शरीर की त्वचा को बेजान, खिंची हुई और असहज बना सकती है। मौसम में बदलाव, बहुत गर्म पानी से नहाना, तेज साबुन का इस्तेमाल और त्वचा की उचित देखभाल न करना इसके कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं। जब त्वचा अपनी नमी खो देती है, तो वह सूखी, परतदार और खुरदुरी महसूस हो सकती है। 

अगर आप सोच रहे हैं कि रूखी और खुरदुरी त्वचा को मुलायम कैसे बनाएं, तो सबसे जरूरी है कि त्वचा की नमी को बनाए रखा जाए और ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल किया जाए जो त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को बनाए रखने में मदद करें।  सही सफाई, नियमित मॉइस्चराइजिंग और धूप से त्वचा की सुरक्षा त्वचा को अधिक मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती है। 

रूखी और खुरदुरी त्वचा क्यों होती है?

त्वचा की ऊपरी परत में मौजूद नमी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।जब त्वचा से नमी अधिक मात्रा में कम होने लगती है , तो त्वचा रूखी और खुरदुरी महसूस हो सकती है।

रूखी त्वचा के सामान्य कारण

  • बहुत गर्म पानी से नहाना

  • त्वचा पर तेज या कठोर साबुन का इस्तेमाल

  • बार-बार त्वचा को धोना

  • ठंडा या बहुत शुष्क मौसम

  • धूप में लंबे समय तक रहना

  • त्वचा को जरूरत के अनुसार मॉइस्चराइजर न देना 

रूखी और खुरदुरी त्वचा को मुलायम कैसे बनाएं?

रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए किसी एक उपाय पर निर्भर रहने के बजाय रोजाना त्वचा की सही देखभाल करना जरूरी है। नीचे दिए गए आसान उपाय आपकी त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

1. बहुत गर्म पानी से न नहाएं

बहुत गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर सकता है, जिससे रूखापन और खिंचाव बढ़ सकते हैं। नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और बहुत देर तक पानी में रहने से बचें।

2. हल्के क्लींजर या साबुन का इस्तेमाल करें

रूखी त्वचा को साफ करने के लिए बहुत कठोर साबुन या ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल न करें। जो त्वचा को धोने के बाद अत्यधिक खिंचा हुआ महसूस कराएं।

ऐसा हल्का क्लींजर चुनें जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करे। बहुत अधिक झाग बनाने वाले उत्पादों का अत्यधिक इस्तेमाल भी त्वचा का रूखापन बढ़ा सकता है। 

3. नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं

रूखी त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर आपकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। नहाने के बाद त्वचा को पूरी तरह सूखाने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं और त्वचा थोड़ी नम रहते हुए मॉइस्चराइजर लगाएं।

4. बहुत ज्यादा रगड़कर त्वचा साफ न करें

खुरदुरी त्वचा देखकर कई लोग उसे स्क्रब या तौलिये से जोर से रगड़ने लगते हैं। इससे त्वचा में जलन और रूखापन बढ़ सकते हैं।

रूखी त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर में कौन से तत्व होने चाहिए?

मॉइस्चराइजर चुनते समय केवल उसकी बनावट या खुशबू पर ध्यान न दें, बल्कि उसमें मौजूद मुख्य तत्वों को भी देखें। 

ग्लिसरीन

ग्लिसरीन एक नमी खींचने वाला तत्व है, जो त्वचा में पानी बनाए रखने में मदद करता है। यह रूखी त्वचा को अधिक मुलायम महसूस कराने में सहायक हो सकता है।

हायलूरोनिक एसिड

हायलूरोनिक एसिड त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करने वाला एक लोकप्रिय तत्व हैइसे कई मॉइस्चराइज़र में शामिल किया जाता है, खासकर रूखी त्वचा के लिए बनाए गए उत्पादों में। 

शीया बटर

शीया बटर त्वचा को मुलायम बनाने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह विशेष रूप से बहुत रूखी त्वचा के लिए बनाए गए गाढ़े मॉइस्चराइजर में पाया जाता है।

पेट्रोलैटम

पेट्रोलैटम त्वचा की सतह पर एक सुरक्षात्मक परत बनाने में मदद करता है, जिससे पानी की कमी कम करने में सहायता मिल सकती है।

रूखी त्वचा कब डॉक्टर को दिखानी चाहिए?

अगर नियमित मॉइस्चराइजिंग और त्वचा की देखभाल के बावजूद रूखापन लगातार बना रहता है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।

अगर त्वचा बहुत ज्यादा फट रही है, खून निकल रहा है, लगातार खुजली या जलन हो रही है, दर्द हो रहा है या त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई दे रहे हैं, तो इसे केवल सामान्य रूखापन मानकर नजरअंदाज न करें। कभी-कभी अत्यधिक रूखी त्वचा किसी अन्य त्वचा संबंधी समस्या से भी जुड़ी हो सकती है।

Frequently Ask Questions

Most Read Blogs

View All